विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, चार अक्टूबर से होगा संचालन; लखनऊ से भी मिलेगी सुविधा

Published: Wed, 23 Sep 2026 05:30 PM (IST)

रेलवे 4 अक्टूबर से बरौनी से लखनऊ होते हुए अमृतसर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रेलवे 4 अक्टूबर से बरौनी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

  2. यह ट्रेन लखनऊ के आलमनगर स्टेशन से गुजरेगी।

  3. साप्ताहिक सेवा में विभिन्न श्रेणी की बोगियां होंगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे चार अक्टूबर से बरौनी से लखनऊ होकर अमृतसर के लिए चार अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी।

ट्रेन 04668 स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलकर अगले दिन आलमनगर से सुबह 10:40 बजे होते हुए बरौनी रात 2:10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 04667 स्पेशल छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 5:05 बजे चलेगी। यह ट्रेन आलमनगर से रात 9:10 बजे होते हुए अमृतसर दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, फगवाड़ा, जलंधर सिटी और ब्यास स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में एसी सेकेंड की एक, एसी थर्ड की दो, स्लीपर की नौ और जनरल श्रेणी की छह बोगियां होंगी।

ठहराव दिया

हरियाणा के पानीपत जिले में 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के 79वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 15707/15708 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करेगा।

स्वच्छता सेवा अभियान

रेलवे ने स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बादशाहनगर स्टेशन पर जनजागरुकता अभियान चलाया। सेवानिवृत्त रेल अधिकारी एमपी सिंह ने यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार व स्टेशन परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

प्रतियोगिता

पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने बादशाहनगर मनोरंजन संस्थान और ऐशबाग मनोरंजन केंद्र में निबंध एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। इनमें कुल 39 बच्चों ने हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ रेलवे स्टेशन पर एंट्री की सिक्योरिटी टाइट, प्लेटफॉर्म के रास्ते पर बैरिकेडिंग भी लगाने की तैयारी

यह भी पढ़ें- रेलवे अधिकारियों को बड़ी सौगात, यूपी के 157 स्टेशनों पर अब मिलेगी हाईटेक सुविधा; गर्मी से मिलेगा छुटकारा