विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे अधिकारियों को बड़ी सौगात, यूपी के 157 स्टेशनों पर अब मिलेगी हाईटेक सुविधा; गर्मी से मिलेगा छुटकारा

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:29 PM (IST)

लखनऊ मंडल के 157 रेलवे स्टेशनों पर भीषण गर्मी से राहत देने और ट्रेन संचालन को सुचारू रखने के लिए ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 157 स्टेशनों पर एसी लगेंगे।

  2. स्टेशन मास्टरों और ट्रेन संचालन पैनल को मिलेगी गर्मी से राहत।

  3. कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित ट्रेन संचालन में सुधार होगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बढ़ती गर्मी न केवल रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन आपरेशन के लिए अहम पैनल को प्रभावित करती है, 12 घंटे लगातार काम करने वाले स्टेशन मास्टरों और अधीक्षकों को भी बेहाल कर देती है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने ट्रेन आपरेशन में काम आने वाले पैनल को भीषण गर्मी से बचाने और स्टेशन मास्टरों  स्टेशन अधीक्षकों को राहत देने के लिए आदेश जारी किया है। मंडल के 157 स्टेशनों पर एसी लगाए जाएंगे।

दरअसल ट्रेनों की संख्या मंडल में लगातार बढ़ रही है। इसके सापेक्ष सहायक स्टेशन मास्टरों, स्टेशन मास्टरों और स्टेशन अधीक्षकों की संख्या कम है। यहीं कारण है कि कानपुर पुल बायां किनारा से लेकर वाराणसी तक मंडल के कई छोटे-बड़े स्टेशनों पर इन स्टेशन मास्टरों और स्टेशन अधीक्षकों को आठ की जगह 12 घंटे तक काम करना पड़ रहा है।

बहुत संवदेनशील कैडर स्टेशन मास्टर 

कई स्टेशनों पर एक ही स्टेशन मास्टर टिकट वितरण से लेकर ट्रेन आपरेशन तक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। काम के अधिक दबाव के बीच पैनल और आफिस के लिए एसी लगाने की मांग स्टेशन मास्टरों का संगठन लगातार कर रहा था। इस मुद्दे को जोनल स्तर की स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने भी उठाया था। यूनियन ने कहा था कि स्टेशन मास्टर बहुत संवदेनशील कैडर है।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में जाट-ब्राह्मण और महिला समीकरण साधने की तैयारी में BJP, स्मृति ईरानी समेत इन बड़े नेताओं का सदन जाना लगभग तय

गर्मी से बचाव के उपाय न होने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे ट्रेन आपरेशन को भी खतरा हो सकता है। पैनल में भी आए दिन अधिक तापमान से इलेक्ट्रानिक उपकरण बिगड़ जाते हैं। ऐसे में सुरक्षित और तेज गति के ट्रेन संचालन के लिए स्टेशन मास्टर आफिस में एसी लगाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- अब दुबई-अमेरिका भी चखेगा आगरा के पेठे का स्वाद, UP का जायका सात समुंदर पार पहुंचाने का प्लान तैयार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने 157 स्टेशनों पर वीडीयू कक्ष में एसी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यूनियन के मंडल मंत्री विभूति मिश्र का कहना है कि एसी लगाने की मांग जोनल स्तर पर उठायी गई थी। जिस पर स्वीकृति मिल गई है।