विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांदा के विसंडा सीएचसी में शराब पीकर हंगामा करने वाले वार्ड ब्वाय पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड

Published: Sun, 19 Apr 2026 10:06 PM (IST)

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बांदा के विसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ब्वाय सुशील ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बांदा के विसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत वार्ड ब्वाय सुशील कुमार को शराब पीकर डयूटी करने एवं वरिष्ठों के साथ अभद्रता करने पर निलंबित कर दिया है।

सुशील का वीडियो 10 अप्रैल को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा ने सुशील कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा ने वार्ड ब्वाय को निलंबित कर दिया। अनुशासनिक कार्यवाही आरंभ कर जांच के लिए समिति गठित कर दी।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल परिसर में शराब पीना या नशा करना प्रतिबंधित और गैरकानूनी है। यह मरीजों के इलाज एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार को हार्ट अटैक-मौत, प्रदर्शन