दिल्ली में मौसम बेहद खराब, देश की राजधानी को जाने वाले तीन विमान लखनऊ डायवर्ट
एअर इंडिया AI886 (हिसार–दिल्ली) दोपहर 12:44 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और 1:48 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मौसम ...और पढ़ें

तीन विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया
HighLights
मौसम में सुधार तथा आवश्यक परिचालन अनुमति मिलने के बाद तीनों उड़ानें दिल्ली रवाना
तीन विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया, लखनऊ एयरपोर्ट को पहले ही किया गया अलर्ट
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल्ली में बेहद मौसम खराब होने के कारण रविवार को तीन विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसके लिए लखनऊ एयरपोर्ट को पहले ही अलर्ट किया गया था।
दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण निम्नलिखित उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 1047 (रांची–दिल्ली) दोपहर 12:31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और 1:34 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
इंडिगो का विमान 6ई 6052 (मुंबई–दिल्ली) दोपहर 12:38 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और 1:42 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
एअर इंडिया AI886 (हिसार–दिल्ली) दोपहर 12:44 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और 1:48 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मौसम में सुधार तथा आवश्यक परिचालन अनुमति मिलने के बाद तीनों उड़ानें दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
यह भी पढ़ें- पटना जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट, मौसम खराब होने की वजह से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कराई लैंडिंग
यह भी पढ़ें- लखनऊ में लैंड नहीं कर पाई उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की फ्लाइट
