विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट, मौसम खराब होने की वजह से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कराई लैंडिंग

Published: Fri, 08 May 2026 06:43 PM (IST)

कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 6917 खराब मौसम के कारण पटना में नहीं उतर सकी। विमान ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पटना में मौसम खराब होने के कारण वहां जा रहे एक विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। बुधवार रात को भी पटना में मौसम खराब होने से एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुई थी। इस विमान के कैप्टन पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी थे।

शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई 6917 दोपहर 2:45 बजे की जगह 3:08 बजे कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुआ था।विमान खराब मौसम के कारण पटना में नहीं उतर सका। इसके बाद लखनऊ एटीसी से संपर्क कर शाम 5:28 बजे विमान को लखनऊ में उतारा गया।