विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खां से चार दिन में ईडी ने पूछे 80 सवाल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:06 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता आजम खां से चार दिन की रिमांड में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग 80 ...और पढ़ें

ईडी ने चार दिन में आजम खां से पूछे 80 सवाल।

ईडी ने चार दिन में आजम खां से पूछे 80 सवाल।

HighLights

  1. ईडी ने आजम खां से चार दिन में 80 सवाल पूछे।

  2. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी।

  3. जौहर विश्वविद्यालय निर्माण में खर्च रकम पर जांच केंद्रित।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां से चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम करीब 80 सवाल पूछ चुकी है। हालांकि, रविवार को पूछताछ के दौरान टीम कोई खास बयान दर्ज नहीं कर सकी।

चार दिन की रिमांड का सोमवार यानी 16 नवंबर को आखिरी दिन है। ऐसे में ईडी की टीम शेष सवालों के जवाब हासिल करने के साथ ही जांच से जुड़े महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करेगी।

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

आजम खां के विरुद्ध दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी अब आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान पूछताछ से मिले जवाब और साक्ष्यों के आधार पर जांच को अंतिम रूप देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ में मामले से संबंधित सुनवाई और संभावित आदेश को लेकर भी ईडी अपनी जांच से जुड़े तथ्य तैयार कर रही है।

ईडी की जांच का प्रमुख केंद्र मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में खर्च हुई रकम और उसके स्रोत हैं। एजेंसी विश्वविद्यालय से जुड़ी जमीन और 59 भवनों की संपत्तियों को लेकर पहले ही 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर चुकी है।

जौहर ट्रस्ट के चंदे और आय का हो रहा मिलान

जांच में विश्वविद्यालय के निर्माण पर हुए खर्च और जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे तथा आय के अन्य स्रोतों का मिलान किया जा रहा है। ईडी यह भी जानना चाहती है कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हुई रकम किन माध्यमों से जुटाई गई और उसका वास्तविक स्रोत के नेटवर्क पर है।

यह भी पढ़ें- जौहर ट्रस्ट मामले में ईडी की लंबी पूछताछ, आजम खां बोले- मैं अधिकतर जेल में रहा, दुबई गए लोगों के ठिकाने कैसे बताऊं?

यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग पर आजम खां से ED ने की पूछताछ, निर्माण सामग्री के सोर्स को लेकर भी पूछे 15 सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।