विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती आज, 'जन स्वाभिमान दिवस' पर लखनऊ में अपना दल (एस) करेगा शक्ति प्रदर्शन

Published: Thu, 02 Jul 2026 07:32 AM (GMT+05:30)

अपना दल (एस) डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में 'जन स्वाभिमान दिवस' मनाएगा। 

अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल। (तस्वीर- फाइल)

अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अपना दल (एस) संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में ''जन स्वाभिमान दिवस'' के जरिये राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करेगा।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।

यह कार्यक्रम केवल जयंती समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिये आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर भी मंथन होगा।

सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार करने का संदेश भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

आयोजन में डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय, समानता, किसान हित और वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर : ग्राउंड वाटर में क्रोमियम की जांच के लिए IIT से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया करार, टीम 6 माह तक करेगी स्टडी



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।