ऑटो चालक की बेटी अनामिका और जौनपुर की रोली ने किया कमाल, गांव के चंदे से जर्मनी पहुंचकर वॉलीबॉल में दिखाया जलवा
अनामिका पी. और रोली पाठक, दो वॉलीबॉल खिलाड़ी, अपनी प्रेरणादायक कहानियों से संघर्षों को मात देकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची ...और पढ़ें

HighLights
अनामिका ने गांव के चंदे से जर्मनी में वॉलीबॉल खेला।
रोली पाठक ने भारतीय टीम के लिए खेलकर मां का सपना पूरा किया।
दोनों खिलाड़ी महिला प्रो वॉलीबॉल लीग में चमक रही हैं।
मनीषा गोस्वामी, लखनऊ। किसी ने भारतीय सेना में जाने का सपना देखा, तो किसी ने आर्थिक चुनौतियों को मत देकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का रास्ता बनाया। जौनपुर की रोली पाठक और केरल की अनामिका पी. ये वालीबाल की वो खिलाड़ी हैं, जिनकी कहानियां हर किसी के लिए प्रेरणा है। महिला प्रो वालीबाल लीग में खेल रहीं ये खिलाड़ी अपने साथ उपलब्धियों के साथ संघर्ष का अनुभव भी लेकर आई हैं।
भारतीय टीम की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय मैदान पर उतरने का सपना हर खिलाड़ी देखता है, लेकिन कई बार प्रतिभा के सामने आर्थिक मजबूरियां दीवार बन जाती हैं। केरल के कन्नूर जिले के चोकली गांव की वालीबाल खिलाड़ी अनामिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
प्रो महिला वालीबाल में लखनऊ शाही वारियर्स की इस खिलाड़ी का जब जर्मनी में वर्ष 2025 में विश्व विश्वविद्यालय वालीबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनका चयन तो हो गया, लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए करीब ढाई लाख रुपये की जरूरत थी। उनके पिता अनीश आटो चलाते हैं वह पहले क्लबों । ऐसे में इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल था।
ऐसे में गांव के लोगों, खेल प्रेमियों, स्थानीय क्लबों और उनके कालेज ने आगे आकर आर्थिक मदद की। सामूहिक सहयोग से अनामिका का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना पूरा होने का रास्ता खुला। अनामिका ने 2026 में रायपुर में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप में भारतीय विश्वविद्यालय टीम की ओर से कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा आल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वालीबाल चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक भी हासिल किए। अनामिका बताती हैं कि, शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिली अगर मिल जाए तो आर्थिक स्थिति सही हो जाएगी।
इंडियन जर्सी के लिए मां से नहीं हुई दो वर्ष तक मुलाकात
जौनपुर के केराकत तहसील स्थित गोबरा गांव की रोली पाठक बताती हैं कि मां ने भी कह दिया था कि जब बेटी इंडिया के लिए खेलकर लौटेगी, तभी उससे मिलने आएंगी। ऐसे में उनकी दो साल तक मां से मुलाकात नहीं हुई। मध्यप्रदेश में हास्टल में रहकर वालीबाल का अभ्यास करती रहीं और मन में एक ही लक्ष्य था कि भारतीय टीम के लिए खेलना है। ताकि मां से मुलाकात हो सके।
आखिरकार रोली पाठक ने अपना सपना पूरा किया। पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलने के बाद घर लौटीं तो मां को टीम इंडिया की जर्सी पहनाई। यह पल रोली के लिए आज भी उनके खेल जीवन की सबसे खूबसूरत याद है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ तिहरा हत्याकांड: अब सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस, फायरिंग के वीडियो लाइक करने वाले भी रडार पर
रोली अब महिला प्रो वालीबाल लीग में लखनऊ शाही वारियर्स की आइकन प्लेयर के रूप में खेल रही हैं। रोली वालीबाल यात्रा वर्ष 2018 में खेलो इंडिया से शुरू हुई। अब तक रोली तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह इंडियन रेलवे के लिए भी खेलती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।