बाबासाहेब के अस्थिकलश को नहीं किया जाएगा स्थानांतरित, आंबेडकर महासभा ने की पुष्टि
डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा ने स्पष्ट किया है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अस्थिकलश लखनऊ में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर तथा अन्य राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश को कहीं और स्थानांतरित किए जाने का विरोध करने के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा ने सोमवार को इसे लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।
महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया है कि अस्थिकलश को कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।
प्रजापति ने कहा है कि विधानसभा मार्ग स्थित आंबेडकर महासभा में माई साहेब डॉ. सविता आंबेडकर द्वारा स्थापित अस्थिकलश को कहीं और स्थानांतरित किए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। महासभा परिसर में बाबा साहेब का अस्थिकलश यथावत रहेगा।
उल्लेखनीय है कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर ने भी बाबा साहेब के अस्थिकलश को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
उन्होंने लिखा था कि यह स्थल बहुजन समाज की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। अस्थिकलश को कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जाए।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में शरारती तत्वों ने किया बाबासाहेब की प्रतिमा का अपमान, लोगों में गुस्सा, एक हिरासत में