शाहजहांपुर में शरारती तत्वों ने किया बाबासाहेब की प्रतिमा का अपमान, लोगों में गुस्सा, एक हिरासत में
शाहजहांपुर के तिलहर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने से लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने प्रतिमा को साफ कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

लोगों को समझाती पुलिस
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। तिलहर के बिरियागंज स्थित पार्क में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का कुछ शरारती तत्वों ने अपमान किया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस ने प्रतिमा को साफ कराया और फूलों की माला पहनाई। एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है।
हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष संजीव कुमार ने तहरीर दी है। एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे, एसडीएम जीत सिंह राय व सीओ इशिका सिंह आरोपित से पूछताछ कर रहे हैं।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फेक ऐप से फर्जी पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार; ऐसे झांसे में आते थे दुकानदार