विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SBI को 19.90 लाख रुपये लौटाने का दिया आदेश

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:58 AM (IST)

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने फैसला सुनाया है कि पति के व्यक्तिगत ऋण की भरपाई के लिए पत्नी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पति के व्यक्तिगत ऋण के लिए पत्नी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

  2. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SBI को 19.90 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का निर्देश दिया।

  3. बैंक की कार्रवाई को बैंकिंग नियमों का घृणास्पद उल्लंघन करार दिया गया।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की भरपाई के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने भारतीय स्टेट बैंक के रवैये को बैंकिंग नियमों का उल्लंघन बताते हुए कड़ी फटकार लगाई और महिला की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) से काटी गई पूरी रकम ब्याज समेत लौटाने का निर्देश दिया।

क्या है पूरा मामला?
लखनऊ निवासी नेहा मिश्रा के पति, जो कि रिंग रोड स्थित मेडिसिन अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर थे, उन्होंने नवंबर 2020 में एसबीआई से 15 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। मई 2021 में कोविड-19 के कारण उनका निधन हो गया।

पति की मृत्यु के बाद बैंक ने बकाया लोन की वसूली के लिए सितंबर 2025 में उनकी पत्नी नेहा मिश्रा को कानूनी नोटिस भेजा और उनका सैलरी अकाउंट फ्रीज कर दिया (जिसे बाद मेंआरबीई लोकपाल के हस्तक्षेप के बाद बहाल किया गया)। इसके बाद बैंक ने प्रक्रिया के दौरान महिला की फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाकर उसमें से 19.90 लाख रुपये काट लिए।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्रेम विवाह से नाराज पूर्व पति ने की पत्नी की हत्या, वारदात में बेटा भी शामिल

कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी
मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति शेखर बी. सर्राफ और न्यायमूर्ति अवधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने SBI की इस कार्रवाई को बैंक प्रथाओं का घृणास्पद उल्लंघन करार दिया।

यह भी पढ़ें- सुरक्षित और मजबूत UPI के लिए क्यों जरूरी है शुल्क, जानें पूरा गणित