विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल, 23 से 27 तक शराब की नहीं खुलेंगी शराब की सभी दुकानें

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:02 PM (IST)

Schools and Liquor Shops Closed: विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर राजधानी में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।

राजधानी के सभी स्कलों को बंद रखने का आदेश जारी, 23 से 27 अक्टूबर तक शराब की सभी दुकानें भी बंद

राजधानी के सभी स्कलों को बंद रखने का आदेश जारी, 23 से 27 अक्टूबर तक शराब की सभी दुकानें भी बंद  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। इसको देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी ने राजधानी के सभी स्कलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही चुनाव के कारण लखनऊ में 23 से 27 अक्टूबर तक शराब की सभी दुकानें भी बंद रहेंगी।

स्नातक-शिक्षक विधान परिषद चुनाव के कारण लखनऊ कलेक्टर ने शुक्रवार को लखनऊ के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और कालेज बंद करने का आदेश जारी किया है। लखनऊ में 23 से 27 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें भी बंद रहेंगी। इन पांच दिनों में बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी शराब नहीं बिकेगी। जिलाधिकारी विशाख जी के आदेश के अनुसार देशी शराब, मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप, बार, भांग और ताड़ी की दुकानों समेत थोक-फुटकर प्रतिष्ठानों तथा सैन्य कैंटीनों में भी बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के मद्देनजर राजधानी में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने मतदान और मतगणना के दिन जिले की सभी आबकारी दुकानों और मदिरा बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापनधारकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इन सीटों पर प्रदेश में कुल 15.48 लाख मतदाता पंजीकृत हैं और मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी सीट शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर चुनाव होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 74 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 78 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें- ‘टक्कर मारना’ व ‘राम ने यादव को मारा’ भी झांसी की वोटर लिस्ट में ,कल है स्नातक MLC चुनाव में मतदान

यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर गंभीर आरोप, खोट से जीतना चाहती है चुनाव