विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘टक्कर मारना’ व ‘राम ने यादव को मारा’ भी झांसी की वोटर लिस्ट में ,कल है स्नातक MLC चुनाव में मतदान

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:51 PM (GMT+05:30)

Duplicate Voter List Viral in Jhansi: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त ...और पढ़ें

झांसी से वोटर लिस्ट वायरल, सौ से अधिक डुप्लीकेट नाम

झांसी से वोटर लिस्ट वायरल, सौ से अधिक डुप्लीकेट नाम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, झांसी : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। इससे पहले ही गुरुवार को झांसी-इलाहाबाद खण्ड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर खलबली मच गई।

रिटर्निंग ऑफसर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मतदाता सूची का सत्यापन कराया। जांच के बाद लिपकीय त्रुटियों को चिह्नित कर उनका निराकरण कराया गया। मंदलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में हुई लिपकीय त्रुटियां किसी भी वास्तविक मतदाता के मतदान में बाधा नहीं बनेंगी। मतदान में कोई बाधा नहीं है।

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। इन सीटों पर कुल 15.48 लाख मतदाता पंजीकृत हैं और मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी सीट शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर चुनाव होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 74 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 78 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदाता सूची में अजीब नाम और अन्य त्रुटियां

पर्ची में किसी मतदाता का नाम 'मूर्ख काली देवी', पिता का नाम 'रामजीत पटेल' दर्ज किया गया है। इसी तरह किसी पर्ची में पिता का नाम 'राम ने शर्मा को मारा' दर्ज है। किसी मतदाता पर्ची में वोटर का नाम 'टक्कर मारना' और पिता का नाम भी 'टक्कर मारना' ही दर्ज है।

वायरल हो रही सूचनाओं के बाद निर्वाचन विभाग ने जांच कराई 

झांसी-इलाहाबाद खण्ड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में अजीब नाम और अन्य त्रुटियों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सूचनाओं के बाद निर्वाचन विभाग ने जांच कराई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त झांसी बिमल कुमार दुबे ने मामले की जांच कर रिपोर्ट भेज दी है। जांच में मतदाता सूची में लिपकीय त्रुटियों के साथ ही सौ से अधिक डुप्लिकेट मतदाताओं के नाम भी सामने आए हैं।

मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा

मण्डलायुक्त ने 17 अक्टूबर को विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया था कि मतदाता सूची में लिपकीय त्रुटि होने के कारण किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। यदि मतदान केंद्र पर मतदाता की पहचान सही पाई जाती है तो पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी की सन्तुष्टि के बाद उसे मतदान की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सभी मतदान कार्मिकों को पहले ही निर्देशित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं पर्चियां

झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान के लिए पार्टियों की रवानगी से पहले सोशल मीडिया पर मतदाता पर्चियों की तस्वीरें वायरल होने लगीं। इनमें कई मतदाताओं के नाम में अजीब तरह की त्रुटियां दिखाई गईं। मामला प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से इसकी जांच कर रिपोर्ट मांगी।

रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मतदाता सूची का सत्यापन कराया। जाँच के बाद लिपकीय त्रुटियों को चिह्नित कर उनका निराकरण कराया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में हुई लिपकीय त्रुटियां किसी भी वास्तविक मतदाता के मतदान में बाधा नहीं बनेंगी।

सौ से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार

जांच के दौरान निर्वाचक नामावली में सौ से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम भी सामने आए हैं। इनकी अलग सूची तैयार कर संबंधित मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही है। मतदान के दौरान ऐसे नामों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पहचान सही तो मतदान से नहीं रोकेंगे

मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में नाम अथवा अन्य विवरण में लिपकीय त्रुटि होने मात्र से मतदाता को मतदान से रोका नहीं जाएगा। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान से सन्तुष्ट होने के बाद नियमानुसार मतदान करा सकेंगे। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सूची में हुई तकनीकी या लिपकीय गलती के कारण कोई पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

आज रवाना होंगी मतदान पार्टियां

विधान परिषद स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होना है। इसके लिए मतदान पार्टियों की रवानगी आज होगी। निर्वाचन विभाग ने मतदान कार्मिकों को मतदाता सूची में सामने आई त्रुटियों और डुप्लिकेट नामों को लेकर सतर्क कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों पर एक्शन, हटाए गए दो एसडीएम; FIR भी दर्ज

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन सूची में 4397 डुप्लीकेट मतदाता? भाजपा ने CEO को पत्र लिखकर की शिकायत