विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधान परिषद चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर गंभीर आरोप, खोट से जीतना चाहती है चुनाव

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:10 PM (IST)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में भाजपा पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा पर विधान परिषद चुनाव में गड़बड़ी का आरोप।

  2. शिक्षकों को धमकाने और वोटर लिस्ट में धांधली का दावा।

  3. सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर भाजपा पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को एक पर लिखा, भाजपा हर चुनाव वोट से नहीं, खोट से या नोट से जीतना चाहती है। चुनाव की तारीख़ से एक दिन पहले अचानक स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अप्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे डरकर ‘शिक्षक-स्नातक’ भाजपा के पक्ष में वोट डालें या उनसे स्कूल प्रबंधन डलवाये।

सपा प्रमुख ने कहा कि ये हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है। वहीं एक बयान में उन्हाेंने आरोप लगाया कि डीआइओएस और बीएसए फोन से शिक्षकों को धमका रहे है। पर्याप्त प्रमाण होने पर यही उनको जेल भेजने का पर्याप्त आधार बनेगा। अधिकारी पोलिटिकल वर्कर न बनें, नहीं तो जेल जाएंगे। सरकार में बदलाव हुआ तो शिक्षा विभाग में जो लूट मची है उसमें लिप्त लोगों का जेल जाना तय है।

कहा कि वोटर लिस्ट किसी के पास नहीं है, परंतु भाजपा के पास है। तभी मंत्री के वायस से कॉलिंग हो रही है। यह बिना डेटा हासिल किए नहीं हो सकता है। हमारे कार्यकर्ता सावधान और सतर्क रहें। हमारे पास अयोध्या, फैजाबाद के चुनावों की रिकार्डिंग है। वायस कालिंग को भी रिकार्ड कर लें। उन्होंने पार्टी के सभी उम्मीदवारों को जिताने की भी अपील की।

मतदाता सूची में गड़बड़ी की आयोग से शिकायत

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन भेजकर इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में हजारों डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज होने की शिकायत की है। मतदान से पहले गड़बड़ी को सही कराने की मांग की गई है। वहीं ज्ञापन में लखनऊ व झांसी के विधान सभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज होने की भी शिकायत की गई है।

यह भी पढ़ें- आजम खां के सहारे समाजवादी पार्टी के 'एम' समीकरण को सहेजेंगे अखिलेश यादव, रामपुर जेल में होगी मुलाकात

यह भी पढ़ें- संविधान दिवस 26 नवंबर को आएगा समाजवादी पार्टी का ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’, चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी