विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, रायबरेली या अमेठी में राहुल गांधी के साथ आ सकते हैं नजर

Published: Tue, 06 Feb 2024 10:30 PM (IST)

UP Politics विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए को कई प्रदेशों में झटका लगने के बाद उत्तर प्रदेश से राहत देने वाली खबर ...और पढ़ें

Congress की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश
Congress की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए को कई प्रदेशों में झटका लगने के बाद उत्तर प्रदेश से राहत देने वाली खबर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अखिलेश अमेठी या रायबरेली में शामिल होंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के सैयदराजा से यूपी में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया है। दरअसल, सपा अध्यक्ष ने दो दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के प्रश्न पर कहा था कि कई बड़े कार्यक्रम होते हैं लेकिन उन्हें निमंत्रण नहीं मिलता है।

कांग्रेस ने सपा को दिया निमंत्रण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से झटका खाने के बाद कांग्रेस अब विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए से सपा को खाेना नहीं चाहती है। अब कांग्रेस ने सपा को यूपी में राहुल की यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

अखिलेश ने मंगलवार को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का निमंत्रण प्राप्त होने की बात स्वीकार की। उन्होंने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया। 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में ''''भारत जोड़ो न्याय यात्रा'''' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। आइएनडीआइए की टीम और पीडीए की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।

इसे भी पढ़ें: UP News: रामलला के दर्शन को 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी जानकारी