विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: रामलला के दर्शन को 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी जानकारी

Published: Tue, 06 Feb 2024 10:21 PM (IST)

विधान सभा के सदस्य 11 फरवरी को विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की अगुआई में रामलला के दर्शन करने के ...और पढ़ें

रामलला के दर्शन को 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी जानकारी
रामलला के दर्शन को 11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी जानकारी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा के सदस्य 11 फरवरी को विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की अगुआई में रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। मंगलवार को विधान सभा अध्यक्ष ने सदन में यह जानकारी दी।

महाना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के सदस्यों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने का दायित्व उन्हें सौंपा था। इसी कड़ी में उन्होंने सभी विधायकों को 11 फरवरी को बसों के जरिये अयोध्या ले जाने की व्यवस्था की है।

11 फरवरी को सभी विधायक जाएंगे अयोध्या

उन्होंने सभी विधायकों से अनुरोध किया कि वे 11 फरवरी को सुबह आठ बजे विधान भवन में एकत्र हो जाएं। सभी विधायक बसों में बैठकर अयोध्या जाएंगे। महाना ने कहा कि वह खुद भी बस में बैठकर अयोध्या जाएंगे। कोशिश होगी कि विधायकों का दल सुबह 11.30 बजे तक अयोध्या पहुंच जाए।

अयोध्या पहुंचकर सभी विधायक पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे और इसके बाद दोपहर 12.30 से दो बजे तक रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद भोजन कर विधायक तीन बजे लखनऊ वापसी के लिए प्रस्थान करेंगे। महाना ने कहा कि यदि सभी विधायक रामलला के दर्शन करने जाएंगे तो इसका संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से सभी विधायकों को यह निमंत्रण है। हालांकि यह बाध्यकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: रामलला के दरबार में नतमस्तक हुई अरुणाचल सरकार, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कैबिनेट के साथ किए रामलला के दर्शन