विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्रियों तक के नाम सूची से गायब, लोगों से मतदान की अपील बेईमानी: अखिलेश यादव

By Amal ChowdhuryEdited By:
Published: Mon, 27 Nov 2017 02:00 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा देवरिया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कलराज मिश्र के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया सुलखान सिंह का नाम मतदाता सूची से गायब था।

मंत्रियों तक के नाम सूची से गायब, लोगों से मतदान की अपील बेईमानी: अखिलेश यादव
मंत्रियों तक के नाम सूची से गायब, लोगों से मतदान की अपील बेईमानी: अखिलेश यादव

लखनऊ (जेएनएन)। रविवार को निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान हुए। इसमें 25 जिलों की 189 नगरीय निकायों के 3790 पदों के लिए 24622 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे कई मतदान केंद्रों से ईवीएम में गड़बड़ी और लोगों के नाम मतदान सूची से गायब होने की खबरें आने लगीं। आलम तो यह था कि कई वीआईपी लोगों तक के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। इन्हीं अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया, 'जब सांसद, मंत्री, मेयर तक के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, तब आम जनता से वोट डालने की अपील का क्या फायदा। इसे सुधारना ही होगा, नहीं तो जो उंगलियां वोट देने के बाद शान से उठायी जाती हैं, वो सरकार की मंशा पर उठने लगेंगी। चुनावी प्रक्रिया में विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी जरूरत है।'

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के बाद होगा भाजपा का पुनर्गठन

गौरतलब है कि रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा देवरिया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कलराज मिश्र के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया सुलखान सिंह का नाम मतदाता सूची से गायब था। इनके साथ ही वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे वीरभद्र निषाद का नाम भी मतदाता सूची में नहीं था।

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक व कलराज मिश्र का नाम गायब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।