विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक्सपायरी डेट के करीब चल रही भाजपा', महिला आरक्षण बिल को लेकर अखिलेश का तीखा तंज

Published: Thu, 16 Apr 2026 12:01 PM (IST)

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को पिछड़ों और दलितों के खिलाफ 'षड्यंत्र' बताया है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा।

महिला आरक्षण बिल को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बिल को पिछड़ों और दलितों के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र करार देते हुए इसे 'जनविरोधी हथकंडा' बताया है।

अखिलेश ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा कि यह बिल भाजपा के छलावे का एक 'काला दस्तावेज' है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए दलित और पिछड़े समाज की महिलाओं को शक्तिहीन करने के लिए एक 'चक्रव्यूह' रचा जा रहा है।

अखिलेश ने कहा, जैसे-जैसे 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता बढ़ रही है, भाजपा अपनी सत्ता बचाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है।

सपा प्रमुख ने लिखा कि यह बिल महिलाओं के प्रति भाजपा की दमनकारी और सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश की जागरूक महिलाएं इस बार भाजपा की 'चालाक राजनीति' के झांसे में नहीं आएंगी।

'एक्सपायरी डेट' पर भाजपा- अखिलेश

राजनीतिक हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार अब अपनी 'एक्सपायरी डेट' के अंतिम दौर में है। उन्होंने दावा किया कि हार की हताशा में डूबी भाजपा इस तरह के बिलों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब उनका मुखौटा उतर चुका है।

यह भी पढ़ें- नोएडा हिंसा मामला: श्रमिकों से मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश