विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा हिंसा मामला: श्रमिकों से मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Published: Thu, 16 Apr 2026 09:44 AM (IST)

हिंसक झड़प और लाठीचार्ज के बाद समाजवादी पार्टी का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 17 अप्रैल को नोएडा में श्रमिकों से ...और पढ़ें

अखिलेश यादव। जागरण

अखिलेश यादव। जागरण

जागरण संवाददाता, नोएडा। हिंसक झड़प, बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद विपक्षी समाजवादी पार्टी से नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में 10 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 17 अप्रैल को श्रमिकों से मुलाकात करेगा।

पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को श्रमिकों की पीड़ा सुनकर उनके मुद्दे उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल लाठीचार्ज में पीड़ितों के परिजनों से भी बात करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, विधायक अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी व नोएडा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी रहेंगे।

कई बार साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कहना है कि नोएडा में श्रमिकों को 10 से 11 हजार रुपये वेतन देकर उनसे 10-12 घंटे काम कराया जा रहा है। कई बार साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता।

कई महीनों से सैंकड़ों श्रमिक वेतन बढ़ाने और अतिरिक्त काम की एवज में ओवरटाइम की मांग भी कर रहे थे। फेज-दो स्थित मदरसन कंपनी के बाहर श्रमिक वेतनमान बढ़ाने को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने धरने को जबरन खत्म कराने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- नोएडा श्रमिक आंदोलन: 45 गैर-श्रमिक गिरफ्तार, योगी सरकार ने नाकाम की अराजकता की साजिश

यह भी पढ़ें- श्रमिकों की सैलरी पर प्रशासन का नया ऑर्डर, अकाउंट में आएगा वेतन; सैलरी स्लिप भी जरूरी

इससे श्रमिकों में रोष व्याप्त है। उनकी मांग और पीड़ा को सुनने के लिए 17 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल जाएगा।