'भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांटे जा रहे', लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश का बड़ा आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर UPEIDA लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में मिलीभगत का आरोप लगाया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
अखिलेश यादव ने UPEIDA लिंक एक्सप्रेसवे टेंडर पर सवाल उठाए।
भाजपा सरकार पर मिलीभगत और कमीशनखोरी का आरोप लगाया।
टेंडरों को आपस में बांटने का 'नूरा कुश्ती' बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं।
अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है।'
उन्होंने लिखा, 'ये आपस में मिल-बांटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आंख-मुंह पर ताला लगाये बैठी है।'
यह भी पढ़ें- 'PDA सरकार बनी तो राशन के साथ सरसों का तेल भी देंगे'; चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान
UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है। ये आपस में मिल-बाँटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आँख-मुँह पर ताला लगाये बैठी है। आपस में टेंडर बाँटने का तरीका ये है कि: कहीं पर तुम कम, तो कहीं हम पर टेंडर निकले अपना हर दम! मतलब ऊपर-ऊपर तो दिखावटी लड़ाई अंदर मिलकर दोनों काटें मलाई
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2026