अखिलेश बोले- हमारे घर में शिव और राम गोपाल पहले से, सिर्फ अयोध्या नहीं... जल्द वृंदावन भी जाऊंगा
अखिलेश यादव ने नोटबंदी की 10वीं वर्षगांठ पर भाजपा पर तीखा हमला बोला, इसे 'महाभ्रष्टाचार' और 'स्लो पॉइजन' बताया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव।
HighLights
नोटबंदी को 'महाभ्रष्टाचार' और 'स्लो पॉइजन' करार दिया।
अखिलेश यादव ने अयोध्या के बाद वृंदावन जाने की बात कही।
भाजपा पर हमला, कहा अब लड़ाई 95-5 की है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। नोटबंदी की 10वीं वर्षगांठ पर अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। साथ ही अपने अयोध्या दौरे को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर भी पलटवार किया।
अखिलेश ने कहा कि हमारे घर में तो शिव और राम गोपाल पहले से ही है। सिर्फ अयोध्या ही नहीं, जल्द ही वृंदावन भी जाऊंगा।
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि बैंकों को डुबाने के लिए नोटबंदी की गई, BJP का यह फैसला महाभ्रष्टाचार साबित हुआ। नोटबंदी स्लो पॉइजन की तरह काम कर रही है। आज भी हर वर्ग इससे परेशान है। नोटबंदी की वजह से कारखानों पर ताले लगे, कई उद्योग बंद हो गए। नोटबंदी वोटबंदी का कारण भी बनेगी।
यह भी पढ़ें- '12 नहीं... 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर', अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बीजेपी ने कसा तंज
एसआईआर को लेकर भाजपा पर कसा तंज
उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि अगर 1 करोड़ 27 लाख वोट कटने की आशंका है तो सपा के सुझावों पर अमल करें। वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ें और मेटल कार्ड बनाएं। हर ग्राम सभा में बायोमेट्रिक मशीन है, फिर वोटर की पहचान बायोमेट्रिक से क्यों नहीं?
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अब लड़ाई 80-20 की नहीं और 20-80 की भी नहीं है बल्कि 95-5 की है और जब लड़ाई 95-5 की होगी तो भारतीय जनता पार्टी के लोगों का पता नहीं चलेगा कि वो कहां पहुंच गए हैं। इसलिए आपने देखा होगा कि भाषा और व्यवहार भी बदल गया है। भ्रष्टाचार के मामले में सुना है कि सरकार बहुत जानकारी रखती है लेकिन सुना है कि साढ़े सतरह हजार करोड़ का कोई ठेका-पट्टा हुआ है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2026
कहा कि अब 80-20 या 20-80 की लड़ाई नहीं, बल्कि 95-5 की लड़ाई है। यूपी की जनता सपा के लिए मन बना चुकी है।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से गरमाई यूपी की सियासत, राम-आस्था और विरासत पर छिड़ा नया संग्राम