'सपा की सरकार बनी तो अयोध्या के गरीबों को देंगे मुफ्त घी और सरसों का तेल', चुनाव से पहले अखिलेश का एलान
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या के गरीबों को मुफ्त घी और सरसों का तेल दिया जाएगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव।
HighLights
अयोध्या के गरीबों को मुफ्त घी, सरसों का तेल मिलेगा।
नोटबंदी को भाजपा का सबसे भ्रष्ट फैसला बताया अखिलेश ने।
अखिलेश ने आगामी चुनाव में पीडीए की जीत का दावा किया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि प्रदेश मे सपा की सरकार बनने पर बुंदेलखंड पैकेज की तर्ज पर अयोध्या के गरीबों को मुफ्त घी और सरसों का तेल बांटा जाएगा। श्रीराम मंदिर जाने के सवाल पर कहा कि भगवान सबके हैं। केदारेश्वर के साथ मथुरा-वृंदावन भी जाएंगे।
बुधवार को सपा कार्यालय मे नोटबंदी के दौरान बैंक की कतार मे जन्मे खजांची का 10वां जन्मदिन मनाने पहुंचे अखिलेश ने नोटबंदी को भाजपा का सबसे भ्रष्ट फैसला बताया। तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को खजांची को गोद लेना चाहिए, लेकिन गांवों की तरह अनाथ छोड़ने के लिए नहीं।
खजांची के जन्म के समय ही 2000 रुपये का नोट आया था। वह अब पूछता है कि उसके साथ जन्म लेने वाले नोट का क्या हुआ। अखिलेश ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद नकदी का चलन 70 प्रतिशत बढ़ गया। बैंकों के विलय, निजीकरण, खातों से पेनल्टी कटौती पर भी सवाल उठाया।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि उसे 1.56 करोड़ लोगों के नाम कटने की चिंता है तो उसे सपा के सवालों का संज्ञान लेना चाहिए। मतदाता कार्ड को आधार से जोड़ने और बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने की मांग की। दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अब 80-20 नहीं, बल्कि 95-5 प्रतिशत की लड़ाई होगी।
जनता पीडीए की सरकार बनाने जा रही है। कार्यकर्ताओं से बूथ संभालने और एक-एक वोट पड़वाने की अपील करते हुए कहा कि पीडीए प्रहरी जीतेंगे तो सपा जीतेगी। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए दावा किया कि प्रदेश के 26 हजार स्कूल बंद कर दिए गए। अस्पतालों की हालत खराब है। गोरखपुर एम्स के निदेशक का निजी अस्पताल में इलाज होता है।
यह भी पढ़ें- मलिहाबाद आम मंडी को मिलेगी नई रफ्तार: 1008 मीटर लंबे ROB का काम तेज, 126.77 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
डिफेंस एक्सपो और इन्वेस्टर्स समिट से कितने रोजगार मिले। दस साल में मेट्रो की एक नई लाइन नहीं बढ़ी। किसानों को खाद न मिलने, एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी और यूपीडा के सड़क निर्माण टेंडर मे मिलीभगत हो रही है। गोमूत्र खरीदने के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए दावा किया कि उन्होंने एक दिन मे 200 लीटर गोमूत्र एकत्र किया था, लेकिन डीएम कार्यालय ने लेने से मना कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।