विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जिताऊ प्रत्याशी के हिसाब से होगा सीटों पर फैसला'; यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे पर बोले अखिलेश यादव

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:00 AM (IST)

अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर कहा कि फैसला जीत की संभावना के आधार पर होगा।

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

HighLights

  1. सीट बंटवारा जीत की संभावना के आधार पर ही होगा।

  2. अखिलेश यादव ने भाजपा की मथुरा बैठक पर तंज कसा।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आजम खान मामले पर भी टिप्पणी की।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला जीत की संभावना के आधार पर ही होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ किया कि अभी सीट बंटवारे पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। वह कांग्रेस नेतृत्व के साथ मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे, हालांकि यह बैठक स्थगित हो गई।

सपा ने सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और सांसद राजीव राय को जिम्मा दिया गया था, बाद में मंगलवार को प्रस्तावित बातचीत में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के शामिल होने की सूचना के बाद सपा प्रमुख भी दिल्ली पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में बातचीत का आधार सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीत की संभावना होनी चाहिए। जिस विधानसभा क्षेत्र में जिस दल के जीतने की संभावना अधिक होगी, उसे वहां से चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए। सपा प्रमुख ने मथुरा में भाजपा की बैठक पर तंज करते हुए कहा कि जो लोग मथुरा-वृंदावन गए हैं, मेरा उनसे निवेदन है कि यमुना में स्नान करके वो कार्यक्रम शुरू करेंगे तो शुभ होगा और यदि बीमार हो जाएं तो अच्छे डॉक्टर से उपचार कराएं।

भाजपा द्वारा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। कहा कि सच्चा संत और योगी जनता को गुमराह नहीं करता है। मुख्यमंत्री तो कभी सच बोलते ही नहीं है। वहीं सपा प्रमुख ने आजम खां के मामले में नाइंसाफी का आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी। भाजपा को याद रखना चाहिए की सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नहीं रहती।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।