'मतदाता सूची में नाम नहीं तो छिनेगी नागरिकता', आधार-वोटर ID विवाद पर अखिलेश ने सरकार पर बोला तीखा हमला
केंद्रीय मंत्री के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची में नाम न होने पर नागरिकता छिन जाएगी और सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी।
-1793982352590_m.webp)
सपा प्रमुख अखिलेश यादव।
HighLights
अखिलेश यादव ने कहा, मतदाता सूची में नाम न होने पर नागरिकता छिनेगी।
भाजपा पर मतदाता सूची में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़वाने का निर्देश।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए आधार कार्ड की जगह मतदाता पहचान पत्र को अनिवार्य करने के बयान पर चल रही चर्चाओं के बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को उठा दिया है।
सपा प्रमुख ने कहा कि सभी लोग सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में सभी का वोट उनका वोट रहें। मतदाता सूची में नाम नहीं रहेगा तो नागरिकता छिन जाएगी। सुविधाएं भी छिन जाएगी। उन्होंने अपने पीडीए प्रहरियों को मतदाता सूची को लेकर सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआइआर के बाद केंद्रीय बल लगाकर चुनाव में धांधली की। भाजपा घुसपैठियों का झूठा मुद्दा बनाती है। उप्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआइआर में 1.27 करोड़ हिन्दुओं के वोट कट गये है। इस डाटा से साबित होता है कि चुनाव आयोग मुख्यमंत्री आफिस को डाटा शेयर करता है।
पीडीए पर लगाती है बेबुनियाद के आरोप
अब भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग नगर निकाय और पंचायतों के वोट का मतदाता सूची से मिलान करा रहा हैं। चुनाव आयोग को अपनी निष्पक्षता साबित करनी है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से हर विधान सभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़वाने की अपील दोहराई। कहा कि चुनाव में भाजपा दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाएगी। अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए सपा नेतृत्व और पीडीए पर बेबुनियाद के आरोप लगाती है।
भाजपा के साथ कई और दल है जो सपा के खिलाफ षडयंत्र करने में लगे है। कुछ को मैसेज कहीं से आता है तो कुछ का ओटीपी कहीं और है। भाजपा की प्रीपेड पार्टियों से सावधान रहना है। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को धैर्य से काम लेना है। सभी के साथ अच्छा और शिष्ट व्यवहार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- जनगणना नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब प्राइवेट संस्थानों के शिक्षकों और बैंक कर्मचारियों की भी लगेगी ड्यूटी
भाजपा के उकसावे की राजनीति में नहीं आना है। सपा प्रमुख ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए दीपावली पर पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की। वहीं सपा सरकार बनने पर बुजुर्गों को फिर से कैलाश मानसरोवर की यात्रा कराने का वादा भी किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।