सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की रस्साकशी के बीच अखिलेश से मिले भाकपा माले और आप नेता, यूपी में चढ़ा सियासी पारा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की खींचतान के बीच सीपीआई (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य और आप के संजय सिंह से मुलाकात की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। फोटो: सोशल मीडिया
HighLights
अखिलेश यादव ने सीपीआई (माले) और आप नेताओं से मुलाकात की।
यह मुलाकात सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे की खींचतान के बीच हुई।
यूपी में इंडी गठबंधन की मजबूती पर अहम चर्चा हुई।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही कश्मकश के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सीपीआइ (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अलग-अलग मुलाकातों से राजनीति गर्मा गई है। चर्चा है कि इन मुलाकातों में सीट बंटवारे पर भी चर्चा हुई। हालांकि किसी की तरफ से इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है।
दीपांकर भट्टाचार्य, उत्तर प्रदेश सचिव सुधाकर यादव, पोलित ब्यूरो सदस्य रामजी राय और एन. साई बालाजी के साथ गुरुवार को सपा मुख्यालय पर अखिलेश से मिले थे। बाद में सीपीआई (माले) के एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा गया कि मुलाकात में नेताओं ने उप्र में बन रहे राजनीतिक हालात की जानकारी ली।
अहम मुद्दों पर की चर्चा
इंडी गठबंधन को मजबूत करने और राजनीतिक बदलाव के लिए चुनाव को एक बड़े जन आंदोलन में बदलने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं सपा प्रमुख ने भी एक्स पर फोटो पोस्ट कर मुलाकात काे विशेष बताया। वहीं शुक्रवार को संजय सिंह भी अखिलेश यादव से मिले। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि सपा प्रमुख को अपनी पुत्री के विवाह का निमंत्रण दिया और कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी की।
सूत्रों के मुताबिक दोनों मुलाकातों में सीट बंटवारे की संभावनाएं तलाशने पर चर्चा हुई। इन चर्चाओं में विपक्ष के चुनावी अभियान में ''काकरोच जनता पार्टी'' के प्रमुख चेहरों को शामिल करने की संभावना पर भी बात हुई है। पिछले दिनों सीजेपी नेता आशुतोष रांका भी सपा प्रमुख से मिल चुके हैं। फिलहाल दोनों, दल कांग्रेस के साथ सपा का सीट बंटवारा फाइनल हाेने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर: आठ राज्यों की 403 विस्तारक यूपी में घर-घर जाकर जोड़ेंगी महिला वोटर
इसके बाद अपने लिए सपा के साथ सीटों की संभावना तलाशी जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप और सपा के साथ लड़ने की चर्चाएं हुई थीं, हालांकि सीटों पर सहमति न बनने के कारण बाद में आप अकेले लड़ी थी और एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।