कुंडा में राजा भैया धीरेंद्र शास्त्री से कराएंगे कथा, अखिलेश ने की कैंसिल कराने की मांग; UP में बढ़ा सियासी पारा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सार्वजनिक आयोजनों को अनुमति न देने की प्रदेश सरकार से अपील ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के आयोजनों पर रोक लगाने की अपील की।
शास्त्री के विवादित वीडियो पर सपा प्रमुख लगातार विरोध कर रहे हैं।
कुंडा में राजा भैया धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन करा रहे हैं।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने विरोध का दायरा बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन से उनके सार्वजनिक आयोजनों को अनुमति न देने की अपील की है। अखिलेश ने शाम को एक्स पर पोस्ट कर अंबेडकरनगर, कुंडा, गोंडा, झांसी, लखनऊ और आगरा में नवंबर-दिसंबर के दौरान प्रस्तावित आयोजनों का उल्लेख किया।
इसमें कुंडा का कार्यक्रम विधायक रघुराज प्रताप सिंह द्वारा कराया जा रहा है। ऐसे में सपा प्रमुख की अपील के बाद सियासी बयानबाजी तेज होने की आशंका है। धीरेंद्र शास्त्री का भगवान राम और कृष्ण की तुलना करने वाला विवादित वीडियो प्रसारित होने के बाद से सपा प्रमुख लगातार विरोध जता रहे हैं।
अखिलेश ने दी थी तीखी प्रतिक्रिया
बुधवार सुबह उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए लिखा था कि कथावाचक को न ब्रज में प्रवेश मिलेगा और न अवध में। उन्होंने उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सीमा पर उनकी नाकाबंदी का बोर्ड लगाने जैसी तीखी टिप्पणी भी की थी।
साथ ही सवाल उठाया था कि आपसी टकराव में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं। इसके बाद शाम को कथावाचक के आयोजनों की अनुमति न देने की प्रशासन से अपील की। कुंडा का कार्यक्रम 17 से 19 नवंबर तक आयोजित होना है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : आय प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक को भाजपा पार्षद ने बेल्ट से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय श्रीराम कथा में धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाएंगे। अब सपा प्रमुख की पोस्ट के बाद कुंडा समेत अन्य स्थानों पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन के रुख और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया पर लोगों की नजर रहेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।