विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'10 दिन भगवा पहनने से कोई राम भक्त नहीं बनता'; अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओपी राजभर समेत कई मंत्रियों ने कसा तंज

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:30 AM (IST)

अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर दर्शन की चर्चा से राजनीतिक गरमाहट बढ़ गई है। योगी सरकार के मंत्रियों ...और पढ़ें

ओपी राजभर और अखिलेश यादव

ओपी राजभर और अखिलेश यादव

HighLights

  1. अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर दर्शन की चर्चा से राजनीतिक गरमाहट।

  2. मंत्री मनोज पांडे ने कहा, भगवा पहनने से कोई रामभक्त नहीं।

  3. ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश की आस्था और मंशा पर सवाल उठाए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन करने की चर्चा ने राजनीतिक गरमाहट बढ़ा दी है। भले ही अखिलेश ने अब तक मंदिर जाने का निर्णय सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन उन पर आरोपों के असंख्य तीर चल चुके हैं।

योगी सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने तंज कसा है कि दस दिन भगवा पहनने से कोई रामभक्त नहीं हो सकता। यह भी कहा है कि सैफई महोत्सव कराने वालों को अयोध्या का दीपोत्सव कहां रास आएगा। वहीं, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि ‘सनातन का अपमान करना अखिलेश की फितरत है। सपा प्रमुख सिर्फ अली और बाबर को अपना आदर्श मानते हैं।’

मनोज पांडे ने कहा कि सिर्फ वोट के लिए मंदिर जाना आस्था का प्रमाण नहीं हो सकता। अपने राज में जनता की गाढ़ी कमाई से फिल्मी कलाकारों को सैफई बुलाने वाले दीपोत्सव नहीं देखेंगे। राजभर ने अखिलेश से फिर पूछा है कि अयोध्या के बाद अब वह मथुरा और काशी कब जाएंगे। पीडीए पर भी प्रश्न खड़ा किया।

पूछा कि आखिर इसमें नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति, पाल, राजभर एवं निषाद समाज की कितनी भागीदारी रहेगी। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अखिलेश ने बहुत देर कर दी है।

हालांकि वह निषाद वोटों के लिए भी जा रहे हैं। इससे पहले सपा प्रमुख के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेता निशाना साध चुके हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट, अनुभवी चेहरों को सौंपी गई कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।