विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘अयोध्या से टिकट पक्का है तो…’, अखिलेश ने CM योगी को दिया एक और चैलेंज; 45 दिनों में असर का दावा

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:39 PM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती के साथ एक और चुनौती दे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अखिलेश ने सीएम योगी को अयोध्या से टिकट पक्का करने को कहा।

  2. सपा ने अयोध्या से पवन पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया।

  3. अखिलेश ने चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अयोध्या के सियासी रणक्षेत्र को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच शुरू हुए वाक युद्ध में रविवार को ‘पवन’ की एंट्री हो गई। सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री टिकट नहीं बांटते, भाजपा में उन्हें खुद टिकट मांगने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। मुख्यमंत्री पहले अपना टिकट पक्का कराकर आएं, अभी तो उनका टिकट तय होना है।

अखिलेश यादव ने कहा, जिनका अपना टिकट तय नहीं है, वे दूसरों के टिकट की बात कर रहे हैं। अयोध्या से मुख्यमंत्री का टिकट पक्का है तो वह इसे घोषित करें। अयोध्या से उनकी पार्टी (सपा) ने सबसे पहले अयोध्या से पवन पांडेय का तय कर दिया है।

पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे

आरोप प्रत्यारोप का यह दौर तब शुरू हुआ जब सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से भी जवाब आया कि अखिलेश यादव लड़ें तो वह भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि हमारे पवन की हवा में अहंकारी सरकार के लोग उड़ जाएंगे।

भाजपा में टिकट पाने के लिए पार्टी का सदस्य बनना पड़ता है। मुख्यमंत्री बनने से पहले क्या वे भाजपा के सदस्य थे? भाजपा के तमाम लोगों ने संघर्ष किया था। इन्होंने भाजपा में क्या किया था?, ये काला चश्मा लगाकर आए, मुख्यमंत्री बन गए।

45 दिनों के बाद परिवर्तन दिखेगा

भाजपा सरकार अभी तक समाजवादियों को जेपीएनआईसी आने से रोकती रही, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का आगाज हो गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा हारी है, 2027 के विधानसभा चुनाव में सफाया हो जाएगा। जनता भाजपा को हराने जा रही है। बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 45 दिनों के बाद परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

भाजपा के लिए काम कर रहा चुनाव आयोग

आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। चुनावों में बेईमानी कर रहा है। वोट चोरी हो रहीं है। आयोग झूठ बोल रहा है। जब यही सब करना है तो भाजपा को देश भर में इतने बड़े-बड़े कार्यालय बनाने की क्या जरूरत है, चुनाव आयोग की बिल्डिंग में एक फ्लोर ले लेना चाहिए, भाजपा वहीं से कार्यालय चलाएं। भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। सरकार डरी हुई है। डरी और कमजोर सरकार अन्याय करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों, नौजवानों के साथ अन्याय, अत्याचार बंद करे, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करे। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बेटियों के साथ हुई अभद्रता की जो तस्वीरे आयी है वह बेहद निंदनीय है। जर्मनी में हिटलर अपनी निजी फोर्स बनाकर दूसरे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कराता था, आज वहीं काम भाजपा करा रही है। भाजपा के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं।

यह भी पढ़ें- अगर सच में अयोध्या से चुनाव लड़ जाएं CM योगी और अखिलेश यादव, तो कौन होगा भारी?

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-उनके लिए हमारा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी