'मुख्यमंत्री बताएं, उनके पास कहां से आई वोट कटने की जानकारी', अखिलेश ने CM योगी पर दागे सवाल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदुओं के मतदाता सूची से नाम कटने के बयान ...और पढ़ें

HighLights
सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल।
1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने की जानकारी का आधार पूछा।
अखिलेश ने मतदाता सूची मुद्दे पर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने संबंधी बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को यह जानकारी कहां से मिली और इसके पीछे क्या आधार है?
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिंदुओं के वोट कटने की बात कही थी।अखिलेश ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री पहले भी चार करोड़ वोट कटने की बात कह चुके हैं। आखिर उन्हें यह आंकड़ा किसने दिया और इसकी जानकारी कहां से मिली?
यह भी पढ़ें- 500000 फर्जी Email ID बेचने के मामले में एटीएस का एक्शन, अंकित की निशानदेही पर 6 संदिग्धों को उठाया
उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को इन आंकड़ों का आधार सार्वजनिक करना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग भाजपा के सदस्य को भारत का नागरिक और मतदाता मानता है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दावे की जानकारी का स्रोत स्पष्ट होना चाहिए।