विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाजपाइयों से सोना दान करने की अपील करें पीएम', यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय का बयान

Published: Mon, 11 May 2026 08:23 PM (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी की सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की अपील पर निशाना साधा है।

अजय राय, पीएम मोदी की फाइल फोटो।

अजय राय, पीएम मोदी की फाइल फोटो।

HighLights

  1. अजय राय ने पीएम मोदी की अपील पर सवाल उठाए।

  2. कहा, भाजपाइयों को पहले राष्ट्रीय कोष में सोना दान करना चाहिए।

  3. पेट्रोल-डीजल खपत पर पीएम अपने काफिले में कमी करें।

राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सोना न खरीदने, पेट्रोल व डीजल की कमी को लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर तीखी टिप्पणी की है। कहा है कि शादियों का समय चल रहा है और प्रधानमंत्री नागरिकों से अपील कर रहे हैं वे सोना न खरीदें।

उन्होंने कहा कि 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपना 336 ग्राम सोना राष्ट्रीय कोष में दान किया था। इसलिए प्रधानमंत्री को नागरिकों से सोना न खरीदने की अपील करने की बजाय पहले भाजपाइयों से कहें कि वह राष्ट्रीय कोष में सोना दान दें।


प्रधानमंत्री ने बीते दिन गुजरात में नागरिकों से अपील की थी कि अगले एक वर्ष तक सोना न खरीदें। पेट्रोल-डीजल की कम खपत करें और कम से कम विदेश यात्रा करें। इस संदर्भ में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री के बयान से लग रहा है कि देश गंभीर वित्तीय संकट की स्थिति से गुजर रहा है।

इसलिए नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की कम खपत करने की अपील करने से पहले प्रधानमंत्री को अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करनी चाहिए। रविवार को उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल में विस्तार कर सरकार ने और खर्च बढ़ा दिया है।उन्होंने कहा कि करीब 70 दिनों से ईरान और इजरायल का युद्ध चल रहा है, लेकिन पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री को पेट्रोल-डीजल की कमी की याद आई है।

 

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की अपील पर अखि‍लेश ने उठाए सवाल, बाेले- चुनाव बाद ही क्यों याद आईं सारी पाबंदियां