केबिन से धुआं निकलता देख मचा हड़कंप, दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1523 की लखनऊ में आपातकालीन लैंडिंग हुई।

दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग। (फोटो- फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई है।
यह विमान सोमवार शाम 4.58 बजे यूपी के अंबेडकरनगर जिले के करीब 36 हजार फिट की ऊंचाई पर था, जब पायलट को केबिन के एवियो निक पेनल ने धुंआ दिखा। शाम 5.37 बजे उड़ान की लखनऊ लैंडिंग की गई।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1523 बागडोगरा से 148 यात्रियों और क्रू सदस्यों के साथ दिल्ली से रवाना हुई थी। लखनऊ के करीब पहुंचते ही पायलट को केबिन में धुंआ दिखा।
पायलट ने इसकी सूचना लखनऊ एटीसी को दी और मेडे काल देकर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। यात्रियों के पास लगे ऑक्सीजन मास्क खुल गए तो यात्रियों में घबराहट होने लगी। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के समय फायर, मेडिकल और अन्य इमरजेंसी सेवाएं रनवे के करीब पहुंच गईं।
शाम 5.17 बजे विमान की लैंडिंग हो गई। रात में कई यात्रियों को दूसरी उड़ानों से भेजा गया जबकि कुछ यात्रियों को होटल में रोका गया है। टेक्निकल टीम विमान की गड़बड़ी की जांच कर रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: कॉपी में तथ्यात्मक बदलाव किए गए हैं। भूलवश एअर इंडिया एक्सप्रेस की जगह एअर इंडिया प्रकाशित हो गया था, जिसे सुधार दिया गया है। जागरण डॉट कॉम खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस असुविधा के लिए सुधी पाठकों के प्रति खेद प्रकट करते हैं।)
