विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खराब मौसम की वजह से दिल्ली से वाराणसी फ्लाइट पहुंची लखनऊ, एयर इंडिया के व‍िमान में 90 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे सवार

Published: Fri, 06 Mar 2026 07:23 PM (GMT+05:30)

दिल्ली से वाराणसी जा रही एयर इंडिया की उड़ान खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारी गई। वाराणसी में ...और पढ़ें

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

HighLights

  1. दिल्ली-वाराणसी एयर इंडिया उड़ान लखनऊ डायवर्ट हुई।

  2. वाराणसी में खराब मौसम बना डायवर्जन का कारण।

  3. विमान में 90 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दिल्ली से वाराणसी पहुंची एयर इंडिया की उड़ान को डायवर्ट करके शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण उसे लखनऊ डायवर्ट किया गया था। सुबह करीब 8:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची यह फ्लाइट करीब एक घंटे रुककर वाराणसी के लिए रवाना हो गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1225 दिल्ली से रवाना होकर सुबह आठ बजे वाराणसी के आसमान में पहुंची, एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि वाराणसी में शुक्रवार सुबह मौसम खराब होने के कारण वहां पहुंची यह उड़ान एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। विमान आसमान में चक्कर काटता रहा। उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से लैंड की अनुमति नहीं मिली।

वाराणसी एयरपोर्ट के आसमान में कई चक्कर काटने के बाद उसे लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद यह उड़ान सुबह करीब 8:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर एक घंटे खड़ा रहा। विमान में 90 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार बताए जा रहे हैं। वाराणसी का मौसम सही होने के बाद इसे लखनऊ एयरपोर्ट से 9:27 बजे रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- होली खेलते समय गिरी गर्भवती तो बच्चेदानी का हिस्सा हो गया था अलग, फिर क्या हुआ?