यूपी चुनाव में सीएम उम्मीदवार होंगे चंद्रशेखर आजाद, AIMIM-ASP ने किया गठबंधन का एलान
उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का एलान किया है।
-1794473292808_m.webp)
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने किया गठबंधन।
HighLights
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने यूपी में गठबंधन किया।
2027 विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे, SPM का गठन।
चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद के दावेदार।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने गठबंधन का एलान किया है। दोनों पार्टियां यूपी चुनाव 2027 मिलकर लड़ेंगी।
दोनों ने गठबंधन से सामाजिक परिवर्तन पार्टी का एलान किया है। अब SPM यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का फैसला किया है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प होगा।"
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का फैसला किया है...मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प होगा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2026
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह मोर्चा भाजपा को रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगा। साथ ही दलितों और मुस्लिमों को राजनीतिक भागीदारी में बराबर का हक दिलाने की कोशिश करेगा। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने इसे तीसरा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा बताते हुए कहा कि अब राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन तय, 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी