विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में निकली भर्तियां, विभाग ने जारी की ऑनलाइन आवेदन करने की डेट

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:14 PM (IST)

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत लखनऊ में 25 संविदा पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एबीडीएम में 25 संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।

  2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर निर्धारित।

  3. वित्त सलाहकार, आईटी कार्यकारी सहित विभिन्न पद शामिल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) में संविदा के 25 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 16 अक्टूबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आफलाइन, हार्ड कापी या ई-मेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव रितु माहेश्वरी ने बताया कि एबीडीएम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जा रही है। भर्ती में वित्त सलाहकार का एक, शिकायत निवारण विशेषज्ञ का एक, प्रशासनिक कार्यकारी के तीन, परियोजना प्रबंधक-समन्वय का एक, आईओआईसी विशेषज्ञ का एक, पीएचआर विशेषज्ञ का एक और क्षमता निर्माण अधिकारी का एक पद शामिल है।

यह भी पढ़ें- 308 पहिये, 5 km/h की रफ्तार, बेल्जियम से बलरामपुर पहुंचा वेसल, रास्ता देने के लिए तोड़े जा रहे बिजली के खंभे और एंट्री गेट

इसके अलावा मंडलीय समन्वयक के नौ, समन्वय कार्यकारी के चार, संयुक्त निदेशक-आइटी का एक और आइटी कार्यकारी के दो पदों पर भी भर्ती होगी। इस तरह कुल 25 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न का आरोप खारिज, देवरिया प्रशासन ने भेजी 169 पन्नों की जांच रिपोर्ट

अभ्यर्थियों को निर्धारित आनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए निर्धारित योग्यता, पदवार विवरण और अन्य शर्तें भर्ती विज्ञापन में दी गई हैं।