24वां एल्डिको कप: छठी वरीयता प्राप्त आरव ने किया बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में इन 4 खिलाड़ियों ने बनाई जगह
24वें एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में आरव भास्कर ने बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरी वरीयता प्राप्त फैज किदवई को हराया। वंशराज जलोटा, अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
HighLights
आरव भास्कर ने फैज किदवई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वंशराज जलोटा ने नीलोत्पल सिंह को एकतरफा मुकाबले में हराया।
अनुरुद्ध कुमार और रोहिन राज भी सेमीफाइनल में पहुंचे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वंशराज जलोटा, अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
सबसे रोमांचक मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त आरव भास्कर और दूसरी वरीयता प्राप्त फैज किदवई के बीच हुआ, जिसमें आरव ने तीन सेट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज कर उलटफेर किया। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से लामार्टिनियर कालेज स्थित लान टेनिस फैसिलिटी में आयोजित प्रतियोगिता में आरव ने फैज को 6-1, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी।
आरव ने पहला सेट आसानी से जीता, लेकिन फैज ने दूसरे सेट में वापसी की। निर्णायक सेट में आरव ने बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। अन्य मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त अनुरुद्ध कुमार ने आर्य सिंह को 6-1, 6-1 से हराया।
यह भी पढ़ें- यूपी में टेक्निकल एजुकेशन काउंसिल ने बदले नियम, अब पॉलिटेक्निक के सेशनल अंक भरने में OTP अनिवार्य
चौथी वरीयता प्राप्त रोहिन राज ने युवराज सिंह को 6-2, 6-1 से मात दी। वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त वंशराज जलोटा ने नीलोत्पल सिंह को 6-0, 6-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।