UP तैलिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, अति पिछड़े समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी का उठाया मुद्दा
तैलिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अति पिछड़े समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।
-1793782901216_m.webp)
दिल्ली में राहुल गांधी से मिलते तैलिक समाज के लोग
HighLights
अति पिछड़े समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा हुई।
2027 यूपी विधानसभा चुनाव में भागीदारी की मांग।
राहुल गांधी ने उचित हिस्सेदारी का आश्वासन दिया।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। तैलिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की।
यह मुलाकात अनिल जय हिंद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग) एवं सांसद राकेश राठौर (सीतापुर), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग के नेतृत्व में हुई।प्रतिनिधिमंडल में तैलिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राठौर, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका राठौर, जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर सहित विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश में अति पिछड़े समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को प्रमुखता से उठाते हुए सामाजिक न्याय तथा राजनीतिक भागीदारी का पक्ष रखा। साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए अति पिछड़े समाज को उचित राजनीतिक हिस्सेदारी दिए जाने की जोरदार मांग की।
प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर राहुल गांधी ने अति पिछड़े समाज को उचित हिस्सेदारी और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के प्रति भरोसा दिलाया। मोहम्मदी विधानसभा से राजनीतिक तैयारी कर रहे रविंद्र राठौर की राहुल गांधी से इस मुलाकात को क्षेत्रीय राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।