विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर के राजापुर में फिर सजेगा ठुठवा मेला, शुरू हुई जोरदार तैयारियां

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:26 AM (IST)

लखीमपुर के राजापुर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले प्रसिद्ध ठुठवा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. राजापुर, लखीमपुर खीरी में ठुठवा मेले की तैयारियां शुरू।

  2. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।

  3. श्रद्धालुओं के लिए नदी में तीन स्नान घाट बनाए जाएंगे।

संवादसूत्र, ईसानगर (लखीमपुर)। कार्तिक पूर्णिमा पर राजापुर के नदी कछार में लगने वाले प्रसिद्ध ठुठवा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने मेला स्थल और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में दो स्थानों पर जलभराव और दलदल की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान मेले में दुकानों, भंडारे, झूलों, पार्किंग और राजनीतिक दलों के पंडालों के लिए स्थान चिह्नित किए गए। श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए नदी में तीन घाट बनाए जाएंगे। थानाध्यक्ष ने सुरक्षित और सुगम स्नान की व्यवस्था के लिए नदी के जलस्तर की भी नाप कराई।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले पवित्र स्नान और ठुठवा मेले की सभी तैयारियां शासन-प्रशासन के सहयोग से समय से पूरी करा ली जाएंगी। श्रद्धालुओं और मेलार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के एक फैसले से बदला चीनी उद्योग का गणित, शुगर मिलों को राहत, एथेनॉल बनाने वाली डिस्टिलरी पर संकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।