लखीमपुर में तरुण महोत्सव में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में बिखेरे हुनर के रंग
लखीमपुर के सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में दो दिवसीय तरुण महोत्सव संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी क्षमताएं निखारने का अवसर मिला।
-1795511384428_m.webp)
HighLights
दो दिवसीय तरुण महोत्सव लखीमपुर में संपन्न हुआ।
छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
आत्मविश्वास बढ़ाने और कौशल निखारने का अवसर मिला।
संवादसूत्र, लखीमपुर। मिश्राना स्थित सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय तरुण महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को अपनी क्षमता दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने विद्यालय की रजत जयंती प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष रश्मि बाजपेई, प्रबंधक चंद्र भूषण साहनी, कोषाध्यक्ष तुषार गर्ग, सदस्य विमल अग्रवाल, नूतन गुप्ता, ममता अग्रवाल, अमित गुप्ता सहित अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महोत्सव में स्वरूप प्रदर्शन, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण, प्रश्नमंच, केश सज्जा एवं मेकअप, एकल गायन, कलश एवं पूजनथाल सज्जा, सलाद सज्जा, बिना आग के व्यंजन बनाने, कवि सम्मेलन, मूर्तिकला, समूहगान, वीडियो निर्माण, प्रतिभा प्रदर्शन, हस्तकला और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
छात्राओं ने देश की महान विभूतियों का स्वरूप धारण कर उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया। रंगोली में जूनियर वर्ग ने देशभक्ति और सीनियर वर्ग ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेहंदी, चित्रकला और हस्तकला में भी छात्राओं की कल्पनाशीलता देखने को मिली।
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में चंद्रशेखर वेंकटरमन टीम ने प्रथम, कुँवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की प्रफुल्ल चंद्र राय टीम ने द्वितीय और महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा सदन की जगदीश चंद्र बसु टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में जूनियर वर्ग में चिल्ड्रेन्स एकेडमी की अपराजिता वर्मा और सीनियर वर्ग में मेजबान विद्यालय की शिवांगी शुक्ला प्रथम रहीं। कवि सम्मेलन में आर्ची तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मूर्तिकला में जूनियर वर्ग की आशी गुप्ता और सीनियर वर्ग की आराध्या द्विवेदी विजेता रहीं।
यह हुई प्रतियोगिताएं
महोत्सव में स्वरूप प्रदर्शन, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, प्रश्नमंच, केश सज्जा एवं मेकअप, एकल गायन, समूहगान, कलश व पूजनथाल सज्जा, सलाद सज्जा, बिना आग के खाना बनाने, कवि सम्मेलन, मूर्ति कला, हस्तकला, नृत्य, वीडियो निर्माण और प्रतिभा प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्राओं ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
प्रश्नमंच में चंद्रशेखर वेंकटरमन टीम ने प्रथम, कुँवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की प्रफुल्लचंद्र राय टीम ने द्वितीय और महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा सदन की जगदीश चंद्र बसु टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अग्रिमा शुक्ला, बुलबुल, खुशी ऐजिल, अंजली राठौर, अवंतिका वर्मा, शिवांगी शुक्ला और आर्ची तिवारी सहित कई छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की रजत जयंती प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन में सहयोग देने वाले निर्णायक मंडल, अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में सीढ़ियों पर बैठे सांप ने युवती को डसा, चाचा डिब्बे में बंद सर्प लेकर पहुंचे सीएचसी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।