लखीमपुर में सीढ़ियों पर बैठे सांप ने युवती को डसा, चाचा डिब्बे में बंद सर्प लेकर पहुंचे सीएचसी
लखीमपुर के निघासन में छत पर जा रही एक युवती को सीढ़ियों पर बैठे सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसके चाचा मरे हुए सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे, जिससे अफरातफरी मच गई।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
निघासन में युवती को सीढ़ियों पर सांप ने डसा।
चाचा मरे हुए सांप को डिब्बे में अस्पताल लाए।
युवती की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया।
संवादसूत्र, निघासन (लखीमपुर)। छत पर जाने वाली सीढ़ियों पर बैठे सांप ने एक युवती को डस लिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन परिजन युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।वहीं, युवती के चाचा सांप को मारकर डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गए। डिब्बे में बंद सांप को देखकर अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।
युवती की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निघासन कस्बे के शाहिद की 19 वर्षीय पुत्री इकरा बानो रविवार को किसी काम से छत पर जा रही थी। इसी दौरान सीढ़ियों पर बैठे सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन घबराकर युवती को तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद युवती के चाचा इश्तियाक भी सांप को मारकर डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गए।
अस्पताल परिसर में डिब्बे के अंदर सांप देखकर लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।वन विभाग के अनुसार, युवती को डसने वाला सांप स्थानीय भाषा में गडार बताया जा रहा है। उधर, युवती की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है।