भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़ी उर्वरक की तस्करी, पांच नेपाली नागरिक हिरासत में
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बोरी यूरिया, तीन बोरी डीएपी खाद, ...और पढ़ें
-1794123700800_m.webp)
HighLights
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई।
चार बोरी यूरिया, डीएपी खाद और गेहूं जब्त किया गया।
पांच नेपाली नागरिकों को हिरासत में लेकर कस्टम कार्यालय को सौंपा।
संवादसूत्र, लखीमपुर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 70वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा पार नेपाल ले जाई जा रही चार बोरी यूरिया, तीन बोरी डीएपी खाद, एक बोरी गेहूं और पांच साइकिलें जब्त की गई हैं। मौके से पांच नेपाली नागरिकों को भी पकड़ा गया है।
कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में एसएसबी की डी समवाय, बीओपी बेहिन्वाकुआं की टीम ने सूचना के आधार पर शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे कार्रवाई की। सीमा स्तंभ संख्या 680/13 और 681 के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 मीटर भारत की ओर यह सामान नेपाल ले जाया जा रहा था। जवानों ने घेराबंदी कर सामान और पांचों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
एसएसबी ने जब्त उर्वरक, गेहूं, साइकिलों और पकड़े गए पांचों नेपाली नागरिकों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय मिहींपुरवा के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और गश्त लगातार जारी है।