विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांपते हाथों से बेटे ने लिखी पिता के खिलाफ तहरीर, लखीमपुर में मां की हत्या के बाद छलका दर्द

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:19 AM (IST)

लखीमपुर के मुनफ्फरपुर में एक बेटे ने कांपते हाथों से अपनी मां की हत्या के आरोप में पिता के खिलाफ ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बेटे ने पिता के खिलाफ मां की हत्या की तहरीर दी।

  2. शराबखोरी और घरेलू झगड़े ने ली मां की जान।

  3. लखीमपुर के मुनफ्फरपुर में हुई हृदय विदारक घटना।

आशीष शुक्ला, जंगबहादुरगंज (लखीमपुर)। मुनफ्फरपुर में महिला की हत्या के बाद जब बेटे को पिता के खिलाफ तहरीर लिखनी पड़ी, तो उसके हाथ कांप उठे। थाने में कलम पकड़े उंगलियां कांप रही थीं, शब्द जुबान पर आकर अटक रहे थे। आंखों के सामने दो तस्वीरें थीं। एक तरफ खून से सनी जमीन पर पड़ी मां चंद्रकली का शव, जिसने उसे जन्म दिया और उंगली पकड़कर चलना सिखाया। तो वहीं दूसरी तरफ पिता हरिराम, जिसने कंधे पर बिठाकर घुमाया।

आज उसी पिता को हत्यारा लिखना पड़ रहा था। उसके जेहन में सवालों का सैलाब था। क्या पिता के खिलाफ लिखूं? मां को न्याय कैसे दिलाऊं? पांच भाई बहनों का क्या होगा? थाने की बेंच पर बैठा वह देर तक सोचता रहा। अंतत: उसने कांपते हाथों से तहरीर लिखनी शुरू की। हर अक्षर के साथ आंसू कागज पर गिर रहे थे। नशे ने एक घर उजाड़ दिया। रोज के झगड़े ने आखिर मां की जान ले ली।

फारेंसिक टीम खून लगी फंटी उठा रही थी और बेटा पिता के खिलाफ इंसाफ की अर्जी लिख रहा था। यह तहरीर नहीं, एक बेटे के दिल के चीथड़े थे। एक तरफ ममता का कर्ज, दूसरी तरफ पिता का प्यार। अंत में ममता जीत गई और कांपते हाथों ने लिखा कि मेरे पिता ने मेरी मां की हत्या की है, कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों के मुताबिक रोज शराब पीना और फिर झगड़ा करना। बेटा कई बार बीच-बचाव करता था। रविवार रात वह घर पर नहीं था और अनहोनी हो गई। तहरीर लिखते समय उसके मन में अपराधबोध था - काश मैं होता तो मां की जान न जाती।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे सहित तीन की मौत, एक घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।