लखीमपुर खीरी के निर्मल आश्रम पर गुरुग्रंथ साहिब का अपमान करने का लगा आरोप, एसडीएम से की शिकायत
सिख समुदाय ने लखीमपुर खीरी के निर्मल आश्रम पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के निरादर का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

आश्रम द्वारा नगर कीर्तन निकालने पर रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
HighLights
सिख समुदाय ने निर्मल आश्रम पर निरादर का आरोप लगाया।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर कीर्तन रोकने की मांग।
शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु निष्पक्ष जांच की अपील।
संवाद सूत्र, लखीमपुर। खीरी के निर्मल आश्रम के महंत पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी व पवित्र वाणी का निरादर करने का आरोप लगाते हुए सिख समुदाय ने एसडीएम राजेश प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कमेटी ने कहा कि उक्त आश्रम अब गुरु नानक प्रकाश दिवस के अवसर पर नगर कीर्तन निकालना चाहता है। सिख समाज ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस आश्रम पर गुरु ग्रंथ साहिब के निरादर का आरोप है, उसे धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
समुदाय ने प्रशासन से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उक्त आश्रम के नगर कीर्तन पर रोक लगाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन पर प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, लखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, बलकार सिंह, परमजीत सिंह सहित गुरुद्वारा दशमेश प्रकाश के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में किसानों और अधिकारियों के बीच बात, गन्ना का दाम बढ़ाने के लिए दिया 7 दिन का समय