विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैलानी-नानपारा रेल रूट पर ढाई महीने बाद फिर दौड़ीं ट्रेनें, स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:03 PM (GMT+05:30)

मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ढाई महीने बाद ट्रेनों का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो गया है। इससे शारदा नदी की ...और पढ़ें

मैलानी-नानपारा के बीच रेल संचालन शुरू होने के बाद पलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री और मैलानी नानपारा रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर पलिया पहुंची पहली ट्रेन

मैलानी-नानपारा के बीच रेल संचालन शुरू होने के बाद पलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री और मैलानी नानपारा रेल प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर पलिया पहुंची पहली ट्रेन

HighLights

  1. मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ढाई माह बाद ट्रेनें बहाल हुईं।

  2. शारदा नदी की बाढ़ से ट्रैक बंद हुआ था।

  3. यात्रियों को मिली राहत, स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। मैलानी-नानपारा रेलखंड पर करीब ढाई माह से बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो गया। पहले दिन मैलानी से दो सवारी गाड़ियां नानपारा के लिए रवाना हुईं। ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर रौनक लौट आई है।

लंबे समय से रेल सेवा बंद होने के कारण परेशान यात्रियों को भी राहत मिली है। दरअसल, शारदा नदी में आई बाढ़ के पानी से अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी का रिसाव शुरू हो गया था। इसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।

करीब ढाई माह बाद सोमवार को रेलवे ने दो ट्रेनों को चलाकर सेवा बहाल करने की शुरुआत की। पहली सवारी गाड़ी संख्या 52264 सुबह 7:05 बजे मैलानी से नानपारा के लिए रवाना हुई, जो सुबह 8:40 बजे पलिया पहुंची। इसके बाद दूसरी सवारी गाड़ी संख्या 52262 मैलानी से भीरा होते हुए सुबह 11:40 बजे पलिया पहुंची।

17 तारीख के बाद ट्रेनों का संचालन पहले की तरह नियमित होगा

यह ट्रेन 11:50 बजे पलिया से नानपारा के लिए रवाना हुई। दोनों ट्रेनों का संचालन नानपारा तक किया गया है। मंगलवार को यही ट्रेनें पुराने समय के अनुसार नानपारा से मैलानी के लिए वापसी करेंगी। ट्रेनों के संचालन की सूचना पर पलिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पलिया से नानपारा और बीच के स्टेशनों तक जाने वाले यात्रियों के लिए आज 80 टिकटों की बिक्री हुई है। इससे यात्रियों में ट्रेन सेवा बहाल होने को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

स्टेशन अधीक्षक एमके तनेजा ने बताया कि सोमवार को मैलानी से दो सवारी गाड़ियां नानपारा के लिए रवाना हुई हैं। मंगलवार को दोनों ट्रेनें वापसी में नानपारा से मैलानी आएंगी। शनिवार और रविवार से तीन ट्रेनें और चालू हो जाएंगी। 17 तारीख के बाद ट्रेनों का संचालन पहले की तरह नियमित रूप से शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में 17 नवंबर से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 3287 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।