विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर में 17 नवंबर से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 3287 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:41 PM (IST)

लखीमपुर में 17 नवंबर से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने और दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

17 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका।

17 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका।

HighLights

  1. लखीमपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक।

  2. नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में संशोधन का अवसर।

  3. जिले के 3287 मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से शुरू होगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ सूची में संशोधन और दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके लिए जिले के सभी 3287 मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा।

इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इस बार जिले में चार नए बूथ भी बढ़ाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची और फार्म-6 के साथ उपलब्ध रहेंगे।

एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां भी मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। इसके अलावा जिन पात्र लोगों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे भी इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं। मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर लें। नाम छूटने या किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जरूरी फार्म भरें।

युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिले के सभी डिग्री और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को भी नोडल बनाया गया है। उन्हें पात्र छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के बाद दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बन रहे दो नए फ्लाईओवर, मुजफ्फरनगर के 20 गांवों को जाम से मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।