गुजरात में दवा फैक्ट्री में हुआ धमाका, लखीमपुर के दो युवकों की मौत
गुजरात के भरूच में एक दवा फैक्ट्री में हुए रिएक्टर धमाके में लखीमपुर के बंजरिया गांव के दो युवक, अनिकेत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
गुजरात दवा फैक्ट्री में हुआ रिएक्टर धमाका।
लखीमपुर के दो युवकों अनिकेत, अर्जुन की मौत।
एक अन्य साथी प्रियांशु गंभीर रूप से घायल।
संवादसूत्र, लखीमपुर। गांव बंजरिया निवासी दो युवकों की गुजरात के भरूच में एक दवा की फैक्ट्री में काम करते समय शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि एक अन्य साथी गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर घरवाले भरूच के लिए रवाना हो गए हैं।
मैलानी थाना के गांव बंजरिया निवासी 23 वर्षीय अनिकेत पुत्र हरकिशोर, 22 वर्षीय अर्जुन और उसका भाई पवन पुत्रगण रामसिंह एवं 21 वर्षीय प्रियांशु पुत्र बहादुर लाल गुजरात के भरूच की एक दवा फैक्ट्री में काम करने गए थे।
शुक्रवार की रात फैक्ट्री में काम करते समय अचानक रिएक्टर में धमाका होने से अनिकेत व अर्जुन की मौत हो गई। जबकि प्रियांशु गंभीर घायल हो गया। अर्जुन का भाई पवन जो थोड़ी दूर पर ही काम कर रहा था। वह बाल बाल बच गया। पवन ने इस हादसे की सूचना घर पर दी, जिस पर घरवाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
