विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में कमाने गए युवक का ताबूत में लौटा शव, परिवार वालों की गुहार के बाद लखीमपुर पहुंचा पार्थिव शरीर

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:05 PM (IST)

मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत खमरिया के दरिगापुर निवासी पिंटू विश्वकर्मा का शव 16 दिन बाद भारत सरकार के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पिंटू विश्वकर्मा की मलेशिया में संदिग्ध मौत।

  2. भारत सरकार के प्रयासों से शव वापसी।

  3. 16 दिन बाद दरिगापुर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर।

जागरण संवाददाता, खमरिया। थाना खमरिया क्षेत्र के दरिगापुर निवासी 28 वर्षीय पिंटू पुत्र जयपाल विश्वकर्मा की 31अक्टूबर 2026 को मलेशिया में संदिग्ध मौत हो गई थी। पिंटू की मौत के बाद परिजनों द्वारा स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार से पिंटू के शव को मंगवाने की गुहार लगाई गई थी।

भारत सरकार के प्रयासों से 16 दिन बाद सोमवार को देर रात पिंटू का पार्थिव शरीर दरिगा पुर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। जयपाल विश्वकर्मा के मुताबिक करीब छह माह पूर्व विजिट बीजा पर पिंटू मजदूरी करने मलेशिया गया था जहां संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में चार एकड़ जमीन पर बनेगा मुक्ति धाम, नगर पंचायत ने शुरू की तैयारी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।