विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में चार एकड़ जमीन पर बनेगा मुक्ति धाम, नगर पंचायत ने शुरू की तैयारी

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:33 AM (IST)

लखीमपुर खीरी के निघासन में लगभग चार एकड़ भूमि पर 39.92 लाख रुपये की लागत से मुक्ति धाम का निर्माण ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. निघासन में चार एकड़ भूमि पर मुक्ति धाम निर्माण।

  2. 39.92 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।

  3. आसपास के गांवों को अंतिम संस्कार में मिलेगी सुविधा।

संवादसूत्र, निघासन (लखीमपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में मुक्ति धाम निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए वार्ड नंबर एक अटल नगर नकटहा में करीब चार एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। प्रस्तावित मुक्ति धाम के निर्माण पर करीब 39.92 लाख रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसके बनने से आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

प्रस्तावित मुक्ति धाम से घनश्याम, चकपुरवा, ईश्वरीपुरवा, सुखनपुरवा, बुद्धीपुरवा और टापरपुरवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि चिह्नित भूमि के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण है, जबकि शेष जमीन को नगर पंचायत ने अपने अधीन ले लिया है। अब निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

मुक्ति धाम बनने से क्षेत्र के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बाबत नगर अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि चार एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।39.92लाख की लागत से निर्माण कार्य कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिली है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में घने कोहरे के कारण अनियंत्रित एम्बुलेंस गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बची मरीजों की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।