विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीमपुर खीरी में घने कोहरे के कारण अनियंत्रित एम्बुलेंस गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बची मरीजों की जान

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:52 PM (IST)

लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर घने कोहरे के कारण एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे ...और पढ़ें

लखीमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से देर रात एम्बुलेंस  मरीज को लेकर जा रही थी, जिसके साथ हादसा हो गया।

लखीमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से देर रात एम्बुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी, जिसके साथ हादसा हो गया।

HighLights

  1. घने कोहरे के कारण एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी।

  2. लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर मलुकापुर मोड़ पर हादसा।

  3. हादसे में कोई बड़ा हताहत नहीं, सभी सुरक्षित।

संवाद सूत्र, पडरिया तुला (लखीमपुर)। लखीमपुर भीरा राज्यमार्ग पर मलुकापुर मोड़ पर देर रात घने कोहरे की वजह से एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस कर पलट गई। हादसे में कोई बड़ा हताहत नहीं हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से देर रात एम्बुलेंस किसी मरीज को लेकर जा रही थी। मलुकापुर मोड़ पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिस कारण चालक को सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और एम्बुलेंस सड़क से उतरकर गड्ढे में जाकर पलट गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि मलुकापुर मोड़ पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- बलिया सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से चार युवकों की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।