मलेशिया में मजदूरी करने गए लखीमपुर के युवक की मौत, शव स्वदेश लाने की परिवार वालों ने लगाई गुहार
लखीमपुर के दरियापुर गांव निवासी पिंटू विश्वकर्मा की मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके पिता ने जिलाधिकारी ...और पढ़ें
-1793501008848_m.webp)
HighLights
लखीमपुर के पिंटू की मलेशिया में संदिग्ध मौत।
पिता ने जिलाधिकारी से शव वापसी की गुहार लगाई।
अंतिम संस्कार हेतु शव भारत लाना चाहते परिजन।
संवादसूत्र, लखीमपुर। रोजगार की तलाश में मलेशिया गए युवक की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को युवक के पिता कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से युवक का शव शव भारत मंगवाने की मांग की। खमरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी जयपाल विश्वकर्मा ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र पिंटू पड़ोस के गांव जेठरा निवासी एक अन्य युवक के माध्यम से अख्तर अली और पलिया क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव निवासी विपुल मिश्रा पुत्र सर्वेश मिश्रा के साथ मजदूरी करने पांच महीने पहले मलेशिया गया था।
पिंटू मलेशिया की जेटी एक्सप्रेस कोरियर सर्विस में काम कर रहा था। पिता के मुताबिक 30 अक्टूबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे की मौत हो गई। परिजन बेटे का शव भारत लाकर अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। पिता ने जिलाधिकारी से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर शव स्वदेश लाने में मदद करने की मांग की।
दोपहर में हुई बात रात को आई मौत की खबर
जयपाल विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में पिंटू ने घर पर फोन पर बात की। उस समय सबकुछ ठीक था।रात को करीब 11 बजे पिंटू के साथ मलेशिया में रह रहे अख्तर अली ने फोन करके बताया कि पिंटू की तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।