विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम प्रसंग में पति बन रहा था रोड़ा, लखीमपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:25 PM (IST)

लखीमपुर के निषादनगर घोला गांव में हरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर उसकी पत्नी अनीता देवी और प्रेमी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लखीमपुर में हरेंद्र की हत्या, पुलिस ने पत्नी-प्रेमी को किया गिरफ्तार।

  2. अनीता देवी और गुरजीत सिंह पर हत्या का आरोप लगा।

  3. प्रेम प्रसंग में पति को रास्ते से हटाने के लिए की हत्या।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर उसकी पत्नी अनीता देवी और गांव के गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों भागने की फिराक में थे। उन्हें बहादुर नगर तिराहे के पास पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका, लोहे का पाइप और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।हरेंद्र की हत्या मंगलवार रात घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर की गई थी। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने रास्ते पर उसका शव देखा। उसके गले और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।

परिवार ने पुलिस को सूचना दी। हरेंद्र के परिवारजनों ने पुलिस को बताया था कि अनीता के गुरजीत से संबंध थे और उन्हें दोनों पर हत्या का संदेह है। हरेंद्र के पिता पन्नालाल ने आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात गुरजीत उनके घर आया था। आहट होने पर हरेंद्र ने उसे देखा तो वह चला गया। पिता के अनुसार, गुरजीत के जाने के बाद अनीता भी घर से निकली।

संदेह होने पर हरेंद्र लोहे का पाइप लेकर उसके पीछे गया। दोनों देर रात वापस नहीं लौटे। सुबह गुरजीत से फोन पर पूछने पर उसने हरेंद्र की जानकारी होने से इनकार किया। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच की।

यह भी पढ़ें- अमेठी में खाद-बीज की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड, कई लोगों को थमाया नोटिस

अनीता को बुधवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव, राहुल त्यागी, दुष्यंत कुमार, शिवम यादव, ऋषभ, रोहित भास्कर, नीतू और पारुल शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।